अक्षय तृतीया पर बाल कल्याण समिति भवन निर्माण की रखी गई नींव

नगर पालिका बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 06 मोहभट्ठा में आयोजित हुआ भूमिपूजन कार्यक्रम 
बेमेतरा 20 अप्रैल 2026 - जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के निर्देशन में बाल कल्याण समिति जिला बेमेतरा के भवन निर्माण की नींव अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रखी गई। 
   शासन द्वारा स्वीकृत स्थल वार्ड क्रमांक 06 मोहभट्ठा में आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम में CNCP (Care and Need of Care and Protection) श्रेणी के बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से रही, जिससे कार्यक्रम को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप प्राप्त हुआ। 
         इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता जोशी, सदस्य प्रफुल्ल शर्मा, शिव कुमार साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं श्रीमती रेणुका शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही नोडल अधिकारी श्रीमती हेमलता नाविक, आउटरीच वर्कर राजू प्रसाद शर्मा एवं महेश पटेल, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्रीमती इंद्राणी सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर योगेश शुक्ला की भी उपस्थिति रही। 
      कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने बाल कल्याण समिति भवन के शीघ्र निर्माण एवं बच्चों के हित में इसके उपयोग की शुभकामनाएँ दीं।