अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोजनंद दास के मार्गदर्शन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों मे आयोजित किया शिविर
बेमेतरा 25 अप्रैल 2026 - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित "स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2026-27" के अनुसार 'राष्ट्रीय वित्तीय दिवस दिनांक 25.04.2026 के अवसर पर अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास के मार्गदर्शन में व श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान चोरभट्ठी, शासकीय जिला चिकित्सालय बेमेतरा, ग्राम खाल्हे देवरी एवं प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सरदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में सचिव द्वारा वित्तीय दिवस पर लोगों को पैसे के सही उपयोग, बचत, निवेश और सही जगह पर निवेश के बारे में जानकारी देते हुए धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताया गया। बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट की प्रति जागरूक रहने प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का एक हिस्सा नियमित रूप से बचत करने और अपने भविष्य को मजबूत बनाने में उपयोग करने की जानकारी देते हुए आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु निम्न प्रकृति के प्रकरण जैसे न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउन्स संबंधी न्यायालय में लंबित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक/पारिवारिक विवाद संबंधी, सिविल वाद, बिजली व पानी बिल बकाया संबंधी विवाद आपदा प्रबंधन क्षतिपूर्ति संबंधी विवाद के निराकरण किये जाने के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अधिकार मित्र (पी०एल०व्ही०) पंकज कुमार घृतलहरे, संजीव शर्मा, धरमू बारले, सुश्री स्वाति कुंजाम, पवन साहू, देवेन्द्र यादव व टुवेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।