देवरबीजा एवं कोदवा मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए आशीष छाबड़ा
बेमेतरा 14 अप्रैल 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा देवरबीजा एवं कोदवा मंडल कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया तथा नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल होने की अपनी ओर से बधाई प्रेषित की।
साथ ही पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुथ एवं पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन अति शीघ्र किया जाना चाहिए तथा बूथ कांग्रेस कमेटी के गठन में बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सलाह एवं स्वीकार्यता को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इस कार्य में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए।
साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने आपको यह अवसर दिया है कि आप इस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं कांग्रेस पार्टी की असली ताकत कांग्रेस का कार्यकर्ता ही है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धीरज नहीं खोता जनहित की मुद्दों पर सत्ता और सरकार से टकराने में भी हिचक नहीं करता। आज अगर हमें कांग्रेस संगठन ने पदाधिकारी बनाया है तो हमारा दायित्व है कि हम संगठन के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दें। कांग्रेस संगठन को ऊंचाई में ले जाने के लिए जो भी अपनी ओर से योगदान हो सकता है वह सभी करें। आज कांग्रेस आम जनता की आशा का केंद्र है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कांग्रेस संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर पहले की अपेक्षा अत्यधिक संगठित एवं सशक्त करने की बात कही। जिसके लिए लगातार संगठन में कार्य किया जा रहा है, अनुभवी एवं युवा उत्साहियों को अवसर प्रदान किया जा रहे हैं, लगातार संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को आम जनता से संपर्क बनाने एवं उनकी समस्याओं के लिए जुझारू बनने की समझाइए दी जा रही है। लगातार क्षेत्र में क्षेत्र वासियों से अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है, आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं समर्पण से कांग्रेस संगठन को और अत्यधिक मजबूत किया जाएगा।
बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील माहेश्वरी एवं ब्लॉक प्रभारी सतीश मारकंडेय ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनने पर अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की तथा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आगे आने को कहा।
इस अवसर पर टीआर साहू, रवि परगनिहा, ललित विश्वकर्मा, विवेक सिँह राजपूत, सुरेश दुबे, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, प्रवीण शर्मा, विजय देवांगन, श्याम बंजारे, प्रदीप साहू, टोनू आनन्द देवांगन, राजा साहू, नंदू सलूजा, गुलाब मंडावी, पवन साहू, शत्रुघ्न साहू, गौकरण टंडन, छगन साहू, दिलहरन साहू, गोरेलाल साहू, रमेश साहू, सहदेव सिन्ह, संजय यदु, मानसिंह साहू, विजयी मांडले, कमलेश बंजारे, झग्गर यशवंत साहू, हेमसिंग साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।