पेयजल व्यवस्था व समस्या को देखते हुए नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया अमोरा इंटकवेल का औचक निरीक्षण

नगर पालिका क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत के लिए कार्य हुए तेज, व्यवस्थाओ हेतु निरीक्षण कर लिया गया जायजा 

पालिका अध्यक्ष सिन्हा ने अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
बेमेतरा 01 अप्रैल 2026 - नगर पालिका बेमेतरा क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा आज अमोरा इंटकवेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिले, इसके लिए विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया गया। 
 निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया गया कि क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें इंटकवेल की मरम्मत, पाइपलाइन सुधार एवं जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के प्रयास शामिल हैं। 
नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे किए जाएं। 
    स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही उन्हें पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभापति गौरव साहू, नगर पालिका बेमेतरा सीएमओ नरेश वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।