हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मटिया (बारगांव, बेरला) में उत्साह
बेमेतरा 01 अप्रैल 2026 - हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मटिया (बारगांव, बेरला) में उत्साह चरम पर है। मंदिर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जन्मोत्सव से एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं में उत्साह है।
इस अवसर पर अखंड पाठ, सुंदरकांड, महाआरती और शोभायात्रा के आयोजन से गुरुवार को पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।
मंदिर के प्रमुख इंदरचंद जैन ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गांव के प्रमुख मंदिरों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मटिया के हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। साथ ही मंदिर के प्रांगण में भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
गांव के चौक-चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं और सड़कों को भगवा ध्वजों से सजाया गया है। मंदिरों में अखंड नवधा रामायण पाठ, सुंदरकांड, हवन और महाआरती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।