जुबेल लकड़ा दुर्ग एवं श्रीमती आशा मारकंडे बेमेतरा चुने गए जिला अध्यक्ष
आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा संभाग एवं जिला अध्यक्ष का निर्वाचन भिलाई में संपन्न
भिलाई 26 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का निर्वाचन दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आईटीआई भिलाई में संपन्न हुआ।
उक्त नियुक्ति निर्वाचन अधिकारी विजय लहरे महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जयंत साहू संभागीय अध्यक्ष आईटीआई रायपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
चुनाव में दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रकांत साहू एवं जिलाध्यक्षों में दुर्ग जिला अध्यक्ष जुबेल लकड़ा, बालोद जिला अध्यक्ष शेखर साहू, राजनादगांव जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बेमेतरा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा मारकंडे, छुईखदान गंडई खैरागढ़ जिला अध्यक्ष गौकरण, अंबागढ़ चौकी जिला अध्यक्ष शशिकांत, कबीरधाम जिला अध्यक्ष गोलचंद बंजारे निर्विरोध चुने गए।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईटीआई कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन एवं महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, हरि शर्मा उप प्रांताध्यक्ष शिक्षक संघ छत्तीसगढ़, भानु प्रताप यादव जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग, शिवदयाल घृतलहरे सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग एवं धर्मेंद्र देशमुख कार्यालय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, प्राचार्य महिला आईटीआई पुलगांव गोरख प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन हितेंद्र साहू एवं केवल वर्मा संभागीय प्रचार सचिव द्वारा किया गया।