देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मिली है नई दिशा - भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी
अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में बेमेतरा जिले से हजारों संख्या में महिलाएं रायपुर के आक्रोश रैली में हुई शामिल
बेमेतरा 21 अप्रैल 2026 - राजधानी रायपुर में आज “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित भव्य महिला आक्रोश रैली में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक सहित भारी संख्या में महिलायें शामिल हुईं।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने बताया कि बेमेतरा जिले से हजारों की संख्या में महिलाओं को साथ लेकर सहभागिता की। पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं की बड़ी उपस्थिति ने इस रैली को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई हजारों-हजार महिलाओं ने एकजुट होकर नारी सम्मान, अधिकार, समान भागीदारी और सशक्त नेतृत्व के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
रैली का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ था। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर एवं नारों के माध्यम से यह संदेश दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक है और देश की निर्णय प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी रैली में शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर इस जन आंदोलन में सहभागिता निभाई और नारी सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक अभियान का समर्थन किया। रैली में बेमेतरा जिले से भी भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। पंचायत स्तर की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस रैली की विशेषता रही, जिसने इसे जन-जन का आंदोलन बना दिया।
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश की आधी आबादी के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें लोकसभा एवं विधानसभाओं में सशक्त भागीदारी का अवसर दिया गया है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, प्रशासन, व्यवसाय या राजनीति। ऐसे में उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान अवसर देना समय की आवश्यकता है। यह अधिनियम महिलाओं को केवल सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ अब “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के जरिए उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश का लोकतंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा समाज में समरसता, समानता और समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगी, तब नीतियों में संवेदनशीलता, संतुलन और दूरदर्शिता स्वतः परिलक्षित होगी।
रैली के दौरान महिलाओं में विशेष जोश और उत्साह देखने को मिला। “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिला सशक्तिकरण हमारा अधिकार” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की एकजुटता, जागरूकता और आत्मसम्मान का प्रतीक बनकर सामने आई। इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नारी शक्ति अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह समाज के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं की यह जागरूकता और सहभागिता आने वाले समय में एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
अंत में जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने रैली में शामिल सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का यह उत्साह और सहभागिता नारी शक्ति के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की यह एकजुटता देश को नई दिशा देने में सफल होगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
रैली में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कल्पना योगेश तिवारी, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी, मधु राय जिला पंचायत सदस्य, साजा नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, शबीना खान, बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमा दीवाकर, राखी कुर्रे, हेमिन चेलक, उषा साहू, खुशबू महिलांग, गणेशिया चालीसा, नेहा कुर्रे, देवकी चालीसा, चंदा चालीसा, प्रतिमा मांडले, ममता गोयल, पुन्नी गिधोड़े, हेमलता सोनवानी, लता बाई चालीसा, उमा साहू, सिलेंद्री वर्मा, लता मानिकपुरी, हीराबाई कुर्रे, कुमारी बाई, रोहणी ठाकुर, तीजन सिन्हा, ममता साहू, तारनी सिन्हा सहित हजारों के संख्या में जिले से महिलायें शामिल हुईं।