देवकर में जैन समाज ने मनाया महावीर जंयती

बाजे गाजे के साथ निकाली गई नगर में भव्य शोभायात्रा, भंडारा रखा 
बेमेतरा 31 मार्च 2026 - जिलें के नगर पंचायत देवकर में जैन समाज के लोगों द्वारा अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भगवान की रथ में भव्य शोभायात्रा बाजे गाजे के निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। जिसका जैन समाज के लोगों द्वारा अपने अपने घरों के सामने पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों को प्रसाद वितरण किया गया, साथ ही साथ जैन भवन के सामने भंडारा का आयोजन किया गया था। 
       महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर जैन भवन हाल में धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसमें महिला मण्डल, बालक वर्ग, बालिका वर्ग, युवा मण्डल ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महावीर स्वामी जयंती के इन सभी कार्यक्रम को जैन नवयुयक मंडल द्वारा संचालित किया गया था। आयोजित धार्मिक प्रतियोगिता का मुख्य संचालक श्रीमति चंचल सालेचा थी जिनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता पूरी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। 
   महावीर जयंती के अवसर पर नगर के जैन समाज के लोगों के अपने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान दिनभर के लिए बंद रखा गया और जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने सहयोग प्रदान किया गया।