जैन समाज साजा ने धूमधाम से मनाया महावीर जंयती, निकाली शोभायात्रा

समाज ने प्रतिष्ठान बंद रख किया पूजा अर्चना एवं विविध आयोजन, शामिल हुए युवा, बुजुर्ग, महिला व बच्चे 

पर्व व भव्य शोभायात्रा में जैन समाज के साथ माहेश्वरी व अन्य समाज के लोग 
बेमेतरा 31 मार्च 2026 - जिलें के नगर पंचायत साजा में जैन समाज के लोगों द्वारा अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें जैन समाज के साथ माहेश्वरी व अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर नगर के जैन मंदिर में समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर विविध आयोजन किया गया। रथ में भगवान की भव्य शोभायात्रा बाजे गाजे के निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। जिसका जैन समाज के लोगों द्वारा अपने अपने घरों के सामने पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। 
    महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर जैन भवन में धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसमें महिला मण्डल, बालक वर्ग, बालिका वर्ग, युवा मण्डल ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महावीर स्वामी जयंती के इन सभी कार्यक्रम को जैन नवयुयक मंडल बालक व बालिकाओं द्वारा संचालित किया गया था। पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक आयोजन एवं प्रतियोगिता का जैन समाज के लोगों ने सहयोग प्रदान किया।