साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 14 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व साइबर सेल टीम पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG 07 LY 9767 से मुडपार नवलपुर रोड में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखकर परिवहन कर रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर मानपुर पिकरी से नवलपुर जाने का रास्ता नाला के पास ग्राम मुडपार में अवैध रूप से मोटर सायकल में शराब रखकर परिवहन करते एक आरोपी को पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी राजेन्द्र सोनी पिता जनक लाल सोनी उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड 21 बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी शराब (5400ml) किमती 3600 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 07 LY 9767 कीमती लगभग 20000 रूपए, कुल जुमला किमती 23600 रूपये (23 हजार 6 सौ रूपए) को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, साइबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, रेखन साहू सहित थाना बेमेतरा व साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।