रोजगार कार्यालय बेमेतरा में 27 अप्रेल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

बेमेतरा 24 अप्रैल 2026 - जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 64 एवं में 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से दोप. 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता SHRAMIN TELENT PVT. LTD. द्वारा Electric Meter Techniciann के 50 पद, योग्यता Graduate, 10 th Pass, 12 th Pass, ITI/NTC/NCVT, वेतनमान 15000-18000 आयु 18 से 35 वर्ष and JK GROUP SECURITY AND MAN POWER SERVICES द्वारा Packeging Staff 5 वीं 8 वीं योग्यता 18000-20000 आयु 18 से 45 वर्ष पुरुष आवेदक हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में दिनांक 27.04.2026 सोमवार समय 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक उपस्थित उपस्थित हो सकते है।