ओड़िया व तेंदो गाँवों में 191 लोगों का स्क्रीनिंग एवं 41 सम्भावित टीबी व्यक्तियों की पहचान

बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत साजा ब्लॉक के गाँवों में हो रहा सफल संचालन 

कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जिले में निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान फेज 0.2 का किया जा रहा क्रियान्वयन 
बेमेतरा 27 अप्रैल 2026 - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की मंशा के अनुरूप कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में साजा विकासखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। 
  खंड चिकित्सा अधिकारी साजा डॉ. एके वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उच्च जोखिम वाले गाँवों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत साजा ब्लाक के हाईरिस्क ग्राम ओड़िया व तेंदो गाँवों में दिनांक 27/4/2026 को टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत कुल 191 लोगों जिसमें 106 महिलाओं व 85 पुरुषों का संवेदनशील/ उच्चजोखिम लोगों का हैंड हेल्ड X RAY मशीन से स्क्रीनिंग कर X RAY किया गया। वहीं 41 सम्भावित टीबी व्यक्तियों की पहचान की गई। जिसका ट्रू नाट जांच हेतु सैंपल कलेक्शन हेतु किया गया। 
खंड चिकित्सा अधिकारी साजा डॉ. एके वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। खंड वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक पुरन दास द्वारा सतत सुपरविजन किया जा रहा है। 
  इस कार्य में जिला कार्यक्रम समन्वयक संपत्ति बंजारे, हैंड हेल्ड एक्स-रे टेक्नीशियन जावेद खान, सैज टंडन, सीएचओ, आरएचओ संजय दास मानिकपुरी, के. देशमुख, गुलाब टंडन तथा मितानिन कार्यकर्ता सविता, पुष्पा अनंत, सुनीता तिवारी सहित समस्त स्वास्थ्य अमला एवं एमटी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।