थाना परपोड़ी पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 19 अपैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 18 अप्रैल 2026 को थाना परपोड़ी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि मछली मार्केट के पास परपोड़ी में एक व्यक्ति सफेद रंग के स्कुटी में अवैध रूप से शराब रखकर लोगो को शराब बिक्री कर अवैध धन अर्जित कर रहा है कि सूचना के अधार पर मौके में पहुंच कर एक व्यक्ति को स्कुटी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना परपोड़ी में 01 प्रकरण में 01 आरोपी करण रात्रे पिता रामबिलास रात्रे उम्र 24 वर्ष निवासी मजगांव थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के कब्जे से 13 पौवा अंग्रेजी शराब (2340ml) किमती 1560 रूपये, बिक्री रकम 200 रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल स्कुटी कीमती 30000 रूपए, कुल जुमला किमती 31760 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोड़ी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।