साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री पर संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 12 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व साइबर सेल टीम पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सोन्ना दा ढाबा सुंदर नगर बेमेतरा के सामने अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखकर लोगो को बिक्री कर रहा हैं की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से धन अर्जित करने के आशय से अपने वाहन क्रमांक CG 25 J 6882 के पीछे डिग्गी में बिक्री हेतु रखे अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी तेजिंदर सिंह पिता स्व. त्रिलोक सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 125 पौवा देशी मसाला/प्लेन शराब (22500ml) किमती 12000 रूपये एवं प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 25 J 6882 कीमती लगभग 1000000 रूपए, कुल जुमला किमती 1012000 रूपये (10 लाख 12 हजार रूपए) को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि भानु प्रताप पटेल, जितेन्द्र कश्यप, साइबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, रेखन साहू, थाना बेमेतरा से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक शिव कुमार सेन, देवेन्द्र साहू सहित थाना बेमेतरा व साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।