थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की जुआ सट्टा एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 22 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि दिलीप साहू नामक व्यक्ति ने अपने मोटर सायकल रिपेयरिंग दुकान नवागढ़ चौक बेमेतरा में मोबाईल फोन से सट्टा-पट्टी खेला रहा है की सुचना पर पुलिस टीम पहुंच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को मोबाईल फोन में सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी दिलीप साहू पिता धनीराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 हाउसिंग बोर्ड कालोनी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से 01 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 20000 रूपए, नगदी रकम 1000 रूपये, जुमला नगदी रकम 21000 रूपये जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह यदु, आरक्षक शिव सेन, सौरभ सिंह, कुसुम कोसले सहित थाना सिटी कोतवाली के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।