डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता का 10 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के पुष्केश्वर निर्मलकर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया हासिल 

शिक्षा में उत्कृष्टता का उदाहरण : डीएवी जांता बेमेतरा का शत-प्रतिशत रिजल्ट 
बेमेतरा 15 अप्रैल 2026 - बेमेतरा स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं एकमात्र सीबीएसई विद्यालय डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है, वहीं विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है। 
     विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने इस गौरवपूर्ण सफलता पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल शत-प्रतिशत परिणाम दिया, बल्कि उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम भी रोशन किया। 
       परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में पुष्केश्वर निर्मलकर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीताराम ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर दिनेश साहू ने 88.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अलावा मोक्ष साहू ने 87.6 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ तथा केशर चन्द्राकर ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। 
        प्राचार्य पीएल जायसवाल ने सभी छात्रों व पालकों को बधाई व शुभकामनाएं दिए, 
विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता में समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी परीक्षा के लिए तैयार किया। 
     इस उपलब्धि में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों में ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल, आयुषी जैन, अनिल चंद्रवंशी, दीपिका वर्मा, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख, पुनम शर्मा, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू, ममता चंद्राकर, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, माननी, शोभा रानी, रेणुका पटेल, लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव, स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव, रितिका साहू, भारती, अन्नू चंद्राकर, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चंद्राकर, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी यादव, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय चंद्राकर, कुंती यादव सहित अन्य समस्त शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। 
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर इस सफलता का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
        यह परिणाम न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, जो यह दर्शाता है कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।