होनहार छात्रा खिमाक्षी साहू ने कक्षा 10 वीं में फहराया परचम, हासिल किए 95% अंक

कु. खिमाक्षी साहू आत्मानंद स्कूल सिंघौरी की हैं छात्रा, उनके पिता पारसमणी साहू यातायात बेमेतरा में हैं प्रधान आरक्षक 
बेमेतरा 29 अप्रैल 2026 - जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कॉलोनी की रहने वाली कु. खिमाक्षी साहू ने कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर अपने परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कु. खिमाक्षी साहू ने कक्षा 10 वीं में 95% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके पिता पारसमणी साहू पुलिस विभाग बेमेतरा में यातायात शाखा में प्रधान आरक्षक हैं। 
    कु. खिमाक्षी साहू स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंघौरी की छात्रा हैं। उनके पिता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। 
 कु. खिमाक्षी साहू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है। 
   उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, पुलिस कॉलोनी सहित पूरे सिंघौरी स्कूल में खुशी की लहर है। भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर देश सेवा का लक्ष्य रखने वाली कु. खिमाक्षी साहू की इस सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।