चौकी देवकर पुलिस टीम ने जुआ एक्ट में की बड़ी कार्यवाही
बेमेतरा 08 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद एवं चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर बेलाही खार ग्राम सहसपुर में रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ीयो से नगदी रकम 26500 रूपये, एक मोटर सायकल कीमती 35000 रूपये, कुल जुमला 61500 रूपए एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
चौकी देवकर पुलिस टीम को 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सहसपुर के बेलाही खार आम जगह में कुछ लोग टार्च की रोशनी में बैठकर 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर चौकी देवकर पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियो 01. टेकराम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी राजपुर थाना धमधा जिला दुर्ग, 02. आशाराम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सहसपुर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा 03. भोजराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी राजपुर थाना धमधा जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 26500 रूपये, एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेजी 8581 कीमती 35000 रूपए, कुल जुमला 61500 रूपए एवं 52 पत्ती तास जप्त को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक मोहित देवांगन, भूषण मारकंडेय, मुकेश पाल, दीपक राजपूत, हुंकार दास टंडन, मुकेश राजपूत सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।