शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था में बडी संख्या में पुलिस जवान हुए मुस्तैद, हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई होली पर्व
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 मार्च 2026 - नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने आज 04 मार्च 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो के साथ समस्त थाना/चौकी प्रभारियों सहित आला अधिकारियो एवं कर्मचारियों के द्वारा नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने पेट्रोलिंग तथा फिक्स पॉइंट के माध्यम से चौक-चौराहो में मुस्तैदी से तैनात हैं।
बेमेतरा पुलिस आज रंगो का त्यौहार होली का पावन पर्व में आम जनमानस शांति एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाए इसलिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था में बडी संख्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पेट्रोलिंग पार्टिया भी राउंड में लगी है शहर में तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा जवानो के साथ वाहनों की जांच कर रही है, पुलिस इस बार सख्ती के साथ होली में हुडदंगियो पर कार्यवाही कर रही है शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, सामान्य हार्न की बजाय भद्दी व डरावनी हार्न लगाने वाले, डरावनी नकाब लगाकर घुमने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, तीन सवारी व सडकों पर फरार्टे भरने वालों पर पुलिस की नजर है, बेमेतरा पुलिस जिला मुख्यालय के चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है।
इस दौरान बेमेतरा जिले में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा हैं। सभी लोग एक-दुसरे के उपर रंग,गुलाल डालकर ढोल नगाडों की धुन पर नाच गा रहे हैं। इस दौरान बूढ़े, बच्चे और युवा सभी रंगो में सराबोर नजर आए और कुछ युवा साउंड सिस्टम की धुन पर थिरकते नजर आए। और एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह सिलसिला लगातार देर रात तक चलते रहता हैं वाकई में यह दृश्य देखकर लगता है कि लोग एक दुसरे से गिले शिकवे भुलाकर एक रंग में रंग जाते हैं।
बेमेतरा शहर में बाजारपारा मस्जिद के पास, पुराना बस स्टैण्ड, प्रताप चौक, नयाबस स्टैण्ड, नवागढ तिराहा, रेस्ट हाउस चौक, मोहभट्ठा बिजली आफिस के पास, पांडे तालाब, कोबिया तिराहा, दुर्गा मंदिर चौक नयापारा, गस्ती चौक, सिंघौरी चौक के पास, रांका मस्जिद कुल 13 फिक्स पॉइंट एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी लगाई गई है एवं समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में भी फिक्स पॉइंट एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बाईक पेट्रोलिंग शहर में गौरव पथ, सदर रोड, कबीर कुटी, मुक्तिधाम रोड, हाई स्कुल रोड, बिजली आफिस, सिंधी मोहल्ला से जिला कोर्ट पिछे होते हुए जय स्तंभ चौक, सिग्नल चौक, पंजाबी मोहल्ला गुरूद्वारा गली, सुंदर नगर फेस 1, 2 से जिला हास्पिटल रोड होते हुए मिनीमाता चौक तक लगातार अपने अपने क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही हैं। इसके अलावा जिले के सभी थाना एवं चौकी के संवेदनशील क्षेत्रों फिक्स पॉइंट एवं पेट्रोलिंग डियुटी लगाई गई है।