होली हम सबके जीवन में रंग, उल्लास, भाईचारे एवं सौहार्दता का हैं पर्व - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यालय में मनायी जनता के साथ होली 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 मार्च 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने अपने कार्यालय में बेमेतरा के नागरिकों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ में होली खेलने का आनंद लिया। पूर्व विधायक के कार्यालय में ढोल नगाड़े बजाकर फाग गीतों का आनंद लिया गया। वहीं पूर्व विधायक ने आगुंतकों को रंग गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाइयां दी तथा आम नागरिकों से रंगलाल लगवाकर उनकी बधाइयां स्वीकार की। 
 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि होली का पर्व हम सबके जीवन में रंग, उल्लास तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्दता का पर्व है। होली के माध्यम से हम अपने मित्र गणों यहां तक की दुश्मनों को भी गले लगाकर रंग गुलाल लगाते हैं और यह पर्व बहुत ही उल्लास के साथ अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हम सभी मानते हैं। होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए ऐसी कामना में करता हूं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।