कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करेगी बर्दाश्त, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हैं आवश्यकता - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अफीम की खेती के विरोध में बेमेतरा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय घेराव 

कांग्रेस ने लगाया सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 मार्च 2026 - सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अफीम की खेती किए जाने के मामले के विरोध में जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। 

मुद्दा - अफीम की खेती 
बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में लगभग 10 एकड़ भूमि पर कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 
कार्यक्रम के तहत दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजीव भवन में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

आरोप - इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। 

  जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है और अफीम की अवैध खेती जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। 
  इस विरोध प्रदर्शन में प्रणीश चौबे (उपाध्यक्ष), सुमन गोस्वामी (महामंत्री), प्रांजल तिवारी (अध्यक्ष युवा कांग्रेस बेमेतरा), रूबी सलूजा (महामंत्री), लुकेश वर्मा, बहल वर्मा, ललित विश्वकर्मा, राजू साहू (पार्षद), ऋषि वर्मा, मोटू तिवारी, शिव वर्मा दीपक दिनकर, शुभम गन्धर्व, मनोज शर्मा, जोगेन्द्र छाबड़ा, रवि रजक, रश्मि मिश्रा (शहर अध्यक्ष), रीता पांडेय (शहर महिला अध्यक्ष), श्रीमती योगिता साहू, ईश्वर वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष साजा), सुमित राजपूत (ब्लॉक अध्यक्ष बेरला), मिथलेश वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष बेमेतरा), देवेन्द्र साहू (ब्लॉक अध्यक्ष नांदघाट), अश्वनी अंत (ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़), गणेश राजपूत (ब्लॉक अध्यक्ष सम्बलपुर), संतोष बीजा, संजय वर्मा, अनिल दुबे, अतुल साहू, ऋतिक तिवारी, प्रतीक दुबे, आशिष तिवारी, आसिफ खान, बलकरण वर्मा, सतीश मार्कण्डेय, लाला कटारे, भावसिंह राज, मिंटा नामदेव, प्रकाश, तोकेश्वर साहू (पार्षद), चंदू शितलानी, मोनल सिन्हा, गौरव छाबड़ा, शुभम सोनी, गंगाधीन वर्मा सहित जिला कांग्रेस के नवगठित पदाधिकारी, सभी ब्लॉक एवं शहर अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

चेतावनी - कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।