थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 मार्च 2026 - प्रार्थी लेखराम निर्मलकर उम्र 41 साल साकिन वार्ड नं. 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पुत्र मृतक प्रवीण निर्मलकर को लोभन सिंह वर्मा पिता कमलेश वर्मा उम्र 25 साल निवासी धोबनी दामाखेडा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, हाल पता वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के मोबाईल दुकान से 1,50,000 रूपए चोरी करने के इल्जाम लगाने पर मृतक के पिता द्वारा प्रति माह 5 हजार रूपए लोभन सिंह वर्मा को देना तय होने पर इकरारनामा तैयार किया गया, कि पुन: लोभन वर्मा के द्वारा मृतक प्रवीण निर्मलकर को तुम पैसा नहीं दे रहे हो कहकर हमेशा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित करने से मृतक प्रवीण निर्मलकर ने दिनांक 16.06.2025 के रात्रि 22:30 बजे से 17.06.2025 के सुबह करीबन 05 बजे के मध्य मारूति गैरेज पिकरी में फांसी लगाकर फौत हो जाने से मर्ग सदर धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया।
लोभन सिंह वर्मा के द्वारा पैसों की मांग को लेकर मृतक को दबाव डालना तथा मृतक के घर में जाकर धमकी देने के कारण मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित होने से लोभन सिंह वर्मा के द्वारा मृतक को आत्महत्या करने दुष्प्रेरित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या करना मर्ग जांच पर पाए जाने पर लोभन वर्मा के विरूद्ध थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 108 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी लोभन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी धोबनी दामाखेडा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, हाल पता वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि लोभन वर्मा के मोबाईल दुकान से 1,50,000 रूपए प्रवीण निर्मलकर के द्वारा चोरी करने से प्रवीण निर्मलकर के पिता लेखराम निर्मलकर से इकरारनामा कर 5 हजार रूपए प्रतिमाह देना तय होने व लेखराम निर्मलकर द्वारा 5-5 हजार रूपए करके 25 हजार रूपए देना, फिर भी इनके द्वारा लेखराम निर्मलकर व मृतक प्रवीण निर्मलकर को पैसा नहीं दे रहे हो कहकर बार-बार बोलना कि मृतक प्रवीण निर्मलकर को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या करना।
आरोपी लोभन वर्मा पिता कमलेश वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी धोबनी दामाखेडा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, हाल पता वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 13.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, महिला प्रधान आरक्षक रीना गायकवाड, आरक्षक कुसुम लाल कोशले सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।