जिलें के ग्रामीण और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों में नशे के उत्पादन, भंडारण तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु ड्रोन कैमरा से चेकिंग कर ली जा रही जानकारी
अब दुर्गम क्षेत्र, बाड़ियों और बड़े फार्म हाउस की निगरानी में तकनीकी का सहारा, ड्रोन कैमरा से की जा रही जांच, ताकि संदिग्ध गतिविधि का तत्काल लगाया जा सके पता
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपड़ा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आए मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में आज 14 मार्च 2026 को जिले के विभिन्नि थाना/चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की ड्रोन कैमरा के माध्यम से सघन जांच की गई। कि वहां किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ (नशे) का उत्पादन या भंडारण तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित तो नहीं हो रही हैं। इस संबंध में थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने की कार्यवाही की जा रही हैं।
इसके अलावा घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपड़ा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आए मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराए पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग कार्यवाही किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) (भा.पु.से.) ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की सघन जांच ड्रोन कैमरा के माध्यम से करने निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और एकांत इलाकों में स्थित इन स्थानों का उपयोग अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन या भंडारण के लिए ना हो सके, इसके लिए तकनीकी का सहारा लिया जाए। डीआईजी के निर्देशानुसार अब दुर्गम क्षेत्र और बड़े फार्म हाउस की निगरानी ड्रोन कैमरा के माध्यम से की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तत्काल पता लगाया जा सके।
थाना बेरला क्षेत्र में ड्रोन कैमरा से जांच
इसी क्रम में डीआईजी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बेरला थाना क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों, बाड़ियों, फार्म हाउस, एकांत क्षेत्रों की जांच ड्रोन कैमरा के माध्यम से कर फसल आदि की जानकारी ली गई। उन्होंने यहां हो रही गतिविधियों का भी पता लगाया। साथ ही उन्होंने वहां कार्यरत मजदूरों की जानकारी लेकर उनके निवास आदि की जानकारी एकत्रित किया।
उद्देश्य - इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। बेमेतरा पुलिस सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है और इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।