चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 28 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 26 मार्च 2026 को पुलिस चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से सूचना पर तालाब किनारे बरगद पेड के पास ग्राम भैसामुडा में ग्राम देवरबीजा निवासी मंगेश खेबरागडे को अवैध लाभ कमाने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी मंगेश खेबरागडे पिता ज्ञानीराम उम्र 48 वर्ष निवासी देवरबीजा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 18 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब (3,240ml) किमती 2,160 रूपये बिक्री रकम 120 रूपये कुल जुमला किमती 2280 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।