डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बैठक आयोजित कर किया गया चर्चा
भारी वाहनों के आवागमन, लोडिंग-अनलोडिंग समय निर्धारण एवं सीसीटीवी स्थापना पर विस्तृत चर्चा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों/उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रायपुर एवं कबीरधाम जिले की ओर से आने वाले भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने तथा उन्हें चोरभट्ठी-बैजी बाईपास मार्ग से संचालित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही शहर के भीतर भारी वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग हेतु समय-निर्धारण के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप संचालकों से आग्रह किया गया कि वे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर आने पर ही पेट्रोल प्रदान करें तथा बिना हेलमेट आने वाले चालकों को हेलमेट उपयोग के लिए प्रेरित करें।
इसके अतिरिक्त चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों/प्रतिनिधियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने तथा बाहरी मार्गों एवं आने-जाने वाले क्षेत्रों को कवर करने हेतु पर्याप्त कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों/उनके प्रतिनिधियों उत्तम चौहान अम्बा फ्युल्स बेमेतरा, बालचंद मादेका हिमांशु पेट्रोलियम बीजाभाठ, रवि पाटकर अम्बा फ्युल्स बेमेतरा, धन्नू सप्रे काकाजी फ्यूल्स बेमेतरा, अमित गोस्वामी मारूती सुजकी नेक्सा शोरूम बेमेतरा, खिलेश साहू, रेवेन्द्र कुमार साहू, भुपेन्द्र राजपूत मारूती शो रूम चौहान आटो मोबाईल, नितिन कुमार साहू ईरा हाईवे पेट्रोलियम, हेमलाल साहू अम्बिका फ्यूल्स बेमेतरा, ताज गारमेन्टस, महावीर कलेक्शन, केशव मोटवानी, रविपाल सिंह अरोरा, चंदन सोनी, राम देवांगन न्यु श्रीराम ज्वेलर्स, अजय ठाकुर शिव शक्ति ट्रेडर्स, सुरेश कुमार सोनी जय श्री ज्वेलर्स) एवं प्रधान आरक्षक दौलत राम वर्मा, आरक्षक राजेश सिंह राजपूत, पारसमणी साहू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।