बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर रामकुमार पारधी बोरसी से 87 पौवा देशी शराब जप्त

चौकी कंडरका पुलिस टीम ने की आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
       इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को चौकी कंडरका पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोरसी निवासी रामकुमार पारधी काफी मात्रा में शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतू अपने घर में छिपाकर रखा है की सूचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम सूचना के अधार पर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी रामकुमार पारधी को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया। 
      जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी रामकुमार पारधी पिता शत्रुहन पारधी उम्र 26 वर्ष निवासी बोरसी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 87 पौवा शोले देशी मसाला शराब (33660ml) किमती 8700 रूपये एवं शराब बिक्री का 890 रूपए को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
        उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक योगेश कुमार साहू, मुरली मनोहर जोशी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 82 वाहन चालको से ली गई 23400 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 145 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 07 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलि...