बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 82 वाहन चालको से ली गई 23400 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 145 वाहनों का चेकिंग 

आबकारी एक्ट में 07 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
           इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
      इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा 05 चालान में 05 वाहन चालक, थाना नांदघाट 08 चालान में 08 वाहन चालक, थाना दाढी 12 चालान में 12 वाहन चालक, थाना खम्हरिया 05 चालान में 05 वाहन चालक, थाना साजा 02 चालान में 02 वाहन चालक, थाना चंदनू 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी खण्डसरा 04 चालान में 04 वाहन चालक, चौकी मारो 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी संबलपुर 02 चालान में 02 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 29 चालान में 29 वाहन चालक, कुल 82 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 82 प्रकरण में 23400 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 
“सशक्त एप” से चेकिंग - शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप”के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 16 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 145 वाहनों का चेकिंग की गई। 

आबकारी एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा, बेरला, दाढी, चंदनू, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 07 प्रकरण में 07 आरोपीयो सुरेन्द्र देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी कुसमी, दुर्गा साहू उम्र 50 वर्ष निवासी कुसमी बेरला, दीपक तंबोली उम्र 22 वर्ष निवासी लालपुर थाना दाढी, मोहर दास मांडले उम्र 56 वर्ष निवासी मुलमुला थाना चंदनू, प्रेम सागर ध्रुव निवासी तरपोंगी थाना नांदघाट, ओम प्रकाश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी देवरबीजा, मेहतरू यादव उम्र 60 वर्ष निवासी नयापारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 82 वाहन चालको से ली गई 23400 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 145 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 07 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलि...