“सशक्त एप’’ से 330 वाहनों का किया गया चेकिंग
आबकारी एक्ट में 06 पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा 13 चालान में 13 वाहन चालक, थाना नवागढ 05 चालान में 05 वाहन चालक, थाना दाढी 06 चालान में 06 वाहन चालक, थाना खम्हरिया 03 चालान में 03 वाहन चालक, थाना बेरला 06 चालान में 06 वाहन चालक, थाना चंदनू 03 चालान में 03 वाहन चालक, चौकी खण्डसरा 02 चालान में 02 वाहन चालक, चौकी मारो 07 चालान में 07 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 05 चालान में 05 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 23 चालान में 23 वाहन चालक, कुल 68 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 68 प्रकरण में 23700 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
“सशक्त ऐप” के माध्यम से 330 वाहनों की जांच
शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 18 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना बेमेतरा में 29 वाहनो, थाना दाढी में 20 वाहनो, थाना खम्हरिया में 40 वाहनो, थाना बेरला में 50 वाहनो, थाना चंदनू में 15 वाहनो, चौकी देवकर में 25 वाहनो, चौकी खण्डसरा में 33 वाहनो, चौकी मारो में 15 वाहनो, चौकी कंडरका में 31 वाहनो, चौकी देवरबीजा में 20 वाहनो, यातायात बेमेतरा में 65 वाहनो, कुल 330 वाहनों को चेकिंग की गई।
आबकारी एक्ट में 06 पर कार्यवाही
इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को थाना नवागढ, दाढी एवं चौकी देवरबीजा, देवकर, संबलपुर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 06 प्रकरण में 06 आरोपीयों अभिषेक कुंभकार उम्र 23 वर्ष निवासी दाढी, शैलेन्द्र कुर्रे उम्र 28 वर्ष निवासी बुंदेली चौकी मारो, रितेश कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी मउ थाना चंदनू, सूरजभान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी हाथाडाडू थाना नवागढ, धनराज डेहरे उम्र 40 वर्ष निवासी ठेंगाभाठ थाना धमधा, दुर्गेश उम्र 25 वर्ष निवासी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।