थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने की बेमेतरा में मोहभटठा तालाब पार अवैध शराब पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वार्ड नंबर 06 मोहभटठा तालाब पार के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी सुरेन्द्र यादव पिता दुखू यादव उम्र 38 साल साकिन भोईनाभाठा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 14 पौवा देशी मसाला शराब (2520ml) किमती 1400 रूपये, बिक्री रकम 500 रूपये, कुल जुमला किमती 1900 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, महिला प्रधान आरक्षक रीना गायकवाड, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, संजय मिरे सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।