थाना नवागढ में जुआ एक्ट में कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव एवं थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम मोहतरा खार में रेड कार्यवाही कर 07 जुआड़ीयों से नगदी रकम 4625 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
19 फरवरी 2026 को थाना नवागढ पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मोहतरा खार में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना नवागढ पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 07 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना नवागढ में 01 प्रकरण दर्ज कर 07 जुआडियों घसिया पात्रे उम्र 60 वर्ष निवासी कोहडिया थाना व जिला मुंगेली, सूरज वैष्णव उम्र 25 साल निवासी मोहतरा थाना नवागढ, मनीष नवरंग उम्र 29 साल निवासी कोहडिया थाना व जिला मुंगेली, अजीत खाण्डे उम्र 34 साल निवासी कोहडिया थाना व जिला मुंगेली, राकेश सोनवानी उम्र 32 वर्ष निवासी कोहडिया थाना व जिला मुंगेली, छबीलाल पात्रे उम्र 28 साल साकिन कोहडिया थाना व जिला मुंगेली, धनेन्द्र कुमार सोनवानी उम्र 34 साकिन कोहडिया थाना व जिला मुंगेली के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 4625 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, आरक्षक राजेन्द्र साहू, राहुल दुबे, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, राजआडिल, विजय लहरे, चंद्रेश जोशी, गजानंद पटेल, रविकांत चंद्रवंशी सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।