जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने नव-नियुक्त सभी ब्लॉक अध्यक्षों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 जनवरी 2026 - कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा कर नियुक्ति किया गया हैं। जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने जिलें के सभी नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लाक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति में बेमेतरा शहर अध्यक्ष श्रीमति रश्मि मिश्रा, बेमेतरा ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष मिथलेश वर्मा, बेरला ब्लॉक अध्यक्ष सुमित (विवेक सिंह) राजपूत, 
साजा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, नांदघाट ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र साहू, नवागढ़ अश्वनी अनंत, थानखम्हारिया ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिंहा, संबलपुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राजपूत की नियुक्ति किया गया हैं। आशा है कि आप सभी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा व ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आपके नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता की आवाज़ मजबूती से उठेगी।आप सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई।