अनुविभाग बेमेतरा के थाना/चौकी प्रभारियों सहित उपस्थित स्टाफ ने नये एसडीओपी बेमेतरा का किया स्वागत
एसडीओपी ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा भुषण एक्का ने पुलिस अनुविभागीय कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले थाना/चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले थाना/चौकी प्रभारियों ने नये एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरांत बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। एसडीओपी बेमेतरा ने कहा कि नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना और चौकी में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण एवं गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोजबीन के लिए "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।
उन्होंने ने थाना और चौकी प्रभारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने और अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
उक्त बैठक में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से उप निरीक्षक शैल शर्मा, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक राकेश साहू, चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, एसडीओपी रीडर प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी, आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार, तुषार पाटिल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।