प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 जनवरी 2026 - ग्राम गाड़ाघाट में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ता जनसेवक शिवम तिवारी शामिल हुए। व्यास पीठ पर आशिन कथा वाचिका प्रीति शर्मा दीदी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किए।
उनके मुखारविंद से कृष्ण जन्म एवं कृष्ण बाल लीलाओ का सुन्दर चित्रण सुन श्रोताओं का मन गदगद और प्रफुलित हुआ। इस अवसर पर नीतू राम साहू, सुशीला साहू, लीला धर साहू, पार्वती साहू, गौकरण साहू, गीता साहू, कान्हा साहू, बिमला साहू, छबि राम साहू उपस्थित रहें।