जी राम जी कानून लाकर भाजपा सरकार महात्मा गांधी के प्रति अपनी दुर्भावना दिखाते हुए ग्रामीण भारत को बर्बाद करने में लगी हुई है - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

मनरेगा कानून को समाप्त करना ग्रामीणजनों के रोजगार पर हैं सीधा हमला - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बैज पीपरभट्ठा से भोईनाभाटा पदयात्रा में हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मनरेगा कानून बचाओ को लेकर प्रारंभ किये गये पदयात्रा कार्यक्रम के तहत बेमेतरा जिले के ग्राम पीपलभट्ठा से लेकर ग्राम भोईनाभाटा तक आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाग लिया एवं पदयात्रा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ग्राम पीपरभट्ठा एवं भोईनाभाटा के मनरेगा मजदूरों से बातचीत की, उनसे जाना की उन्हें मनरेगा के माध्यम से किस तरह के कार्य बेमेतरा जिले में मिलते थे और कितने दिनों का रोजगार उन्हें प्राप्त होता था। साथ ही साथ उन्होंने नए कानून को लेकर भी किसानो एवं मजदूर की राय जानने का प्रयास किया। जिसमें किसानों ने नए कानून के प्रति अपना रोस व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरीके के कानून आने से तो हम रोजगार से वंचित हो जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों के साथ भोजन किया एवं पदयात्रा का समापन ग्राम भोईना भाटा में हुआ। जहां गुरु घासीदास जयंती समारोह में भाग लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने इस पदयात्रा को पूर्ण किया। 
         छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने लोगों को बताया कि मनरेगा के स्थान पर भाजपा की सरकार नया कानून जी राम जी योजना ला रही है, जो भारत के लोगों के साथ खिलवाड़ है। यह योजना मनरेगा कानून को समाप्त करने वाली है। आप सभी को अच्छे तरीके से पता है कि कोरोना काल में मनरेगा के द्वारा ही लोगों को काम मिला था, भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिल सकी थी। मनरेगा कानून गांव के लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए जीवको पार्जन देता है। वही जी राम जी कानून लाकर भाजपा सरकार महात्मा गांधी के प्रति अपनी दुर्भावना दिखाते हुए ग्रामीण भारत को भी बर्बाद करने में लगी हुई है। 
      इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने भी अपने विचार रखें। जिसमें उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून को समाप्त करना ग्रामीण जनों के रोजगार पर सीधा हमला है। एक तो भाजपा की सरकार लोगों को रोजगार नहीं दे पा रही है, अगर गांव के लोगों को मनरेगा के माध्यम से काम मिलता है तो वह उसे भी छिनने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस कमेटी इसके लिए लड़ाई लड़ेगी। 
     पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश शर्मा, कविता साहू, अवनीश राघव, टीआर जनार्दन, प्रांजल तिवारी, ललित विश्वकर्मा, रवि परगनिहा, ओम दाऊ, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड, सुशीला जोशी, बालकुमारी ध्रुव, शकुंतला साहू, रश्मि मिश्रा, रीता पांडे, रुबी सलूजा, रमा साहू, मिथिलेश वर्मा, सुमित राजपूत, राजू साहू, मोनल सिन्हा, विजय बघेल, झम्मन बघेल, सतीश मारकंडे, लुकेश वर्मा, सुमन गोस्वामी, जोगेंदर छाबड़ा, सुनील नामदेव, विनोद परगनिहा, जावेद खान, कमल साहू, निलेश वैष्णव, चंद्रविजय धीवर, प्रकाश ठाकुर, रग्घू तिवारी, शुभम गंधर्व, अमित वर्मा, शिव वर्मा, अतुल साहू, वतन मिश्रा, ऋतिक तिवारी, नवीन ताम्रकार, राजेंद्र वर्मा, मनोज गायकवाड, राजकुमार सेन, गुड्डू सिंह, गोविंद राजपूत, यसिफ खान, अनिल दुबे, डॉ शिशिर दुबे, संजय वर्मा, चेतन साहू, शरद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।