गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांसद विजय बघेल ने बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित

जिलें के पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा जिलें के पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। 
मुख्य समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जिले के कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पदमाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य जन प्रतिनिधि तथा जिले के गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, शिक्षक/शिक्षिकाओं, मीडिया बंधुओं की उपस्थिति रही। 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेमेतरा पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक शैल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, उदलराम टांडेकर, आरक्षक वासुदेव साहू, नुरेश वर्मा, पांची लाल साहू, विजेन्द्र टंडन, नेमसिंह राजपूत, अर्जुन ध्रुव, राजेन्द्र साहू एवं पुरूषोत्तम कुंभकार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।