खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का होता हैं विकास - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

बेमेतरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद उत्सव में पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 जनवरी 2026 - जिला मुख्यालय बेमेतरा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा रहे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। 
अपने उद्बोधन में नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और स्वस्थ समाज की नींव मजबूत होती है। प्रतियोगिताओं में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए खेल विभाग, आयोजन समिति एवं स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हर्षवर्धन तिवारी, गौरव साहू, डिप्टी क्लेक्टर नितिन शर्मा, उपेंद्र सिंह सहित खिलाड़ी उपस्थिति रहे।