प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बेमेतरा जिले में नियुक्त किए गए सभी मंडल अध्यक्षों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी है। साथ ही साथ यह आशा व्यक्त की है कि नए ऊर्जावान साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे, आम जनता के हित में कार्य करेंगे। साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि नए अध्यक्षों में भरपूर ऊर्जा है, उन्हें पूरी आशा है कि सभी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे कांग्रेस कार्यकर्ता निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपनी ओर से सुझाव दिया कि वे सभी ज्यादा से ज्यादा आम जनता से जुड़ के रहे तथा जनहित की बातों पर लगातार कार्य करते रहें। आवश्यकता पड़े तो जनता के लिए सड़क से लेकर मंत्रालय तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। जनहित में किसी से कोई घबराने की बात नहीं है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भ्रष्ट एवं निकम्मी बीजेपी सरकार के खिलाफ सीना तान के खड़ा है, आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी है, इसके लिए हम सभी को तैयार रहना होगा। हम सभी मिलकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं हमारे नेता राहुल गांधी का हाथ मजबूत करेंगे।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर
मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...