बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू रहे साजा क्षेत्र के दौरे पर, सामाजिक व राजनीतिक कार्यों पर की गई चर्चा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू आज साजा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उनका आगमन साजा ब्लाक के ग्राम पंचायत सोमईकला में सरपंच श्रीमती इंद्राणी गज्जू साहू के निज निवास पर हुआ। इस दौरान उन्होंने सामाजिक व राजनीतिक कार्यों व योजनाओं पर चर्चा किया गया। साथ ही उन्होंने तेलघानी बोर्ड के योजनाओं व उपलब्धियों को बताते हुए लाभ लेने की बात कहीं। इस अवसर पर विशेष रूप से सरपंच इंद्राणी गज्जू साहू, उपसरपंच नरेश वर्मा, पंच तुलाराम वर्मा, पंच सरदु जांगड़े, पंच रेवा यादव, पंच डोमार वर्मा, कवल साहू, नेतराम साहू, हेमदास मानिकपुरी, कुमार जांगड़े, संतोष मार्कण्डेय, चेतन साहू, राजाराम यादव, हेमंत साहू, उत्तम साहू, ताकेश साहू, भोजराज साहू, मंशा साहू, चोटी मानिकपुरी, हर्ष कुमार साहू, झालेंद्र साहू, आदित्य साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।