गंगा महारती धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना का भी हैं प्रतीक - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

माँ भद्रकाली तालाब में 22 जनवरी को संपन्न होगा भव्य गंगा महाआरती 

आयोजन की तैयारियों को लेकर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 जनवरी 2026 - गंगा महारती के तीसरे वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह महाआरती 22 जनवरी को माँ भद्रकाली तालाब में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न होगी। 
   इस गंगा आरती के आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने आयोजन स्थल माँ भद्रकाली तालाब का निरीक्षण किया।  
         निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
  नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि गंगा महारती धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है। तीसरे वर्ष के इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराने के लिए नगर पालिका द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। 
     बेमेतरा पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती में सहभागी बनने की अपील भी की। इस अवसर पर माँ कालिका समिति सदस्य अमरीका निर्मलकर, किसान नेता हर्षवर्धन तिवारी, गौरव साहू, आकिब मालकानी, विजय लखानी सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।