भाजपा सरकार सतनामी समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए हैं प्रतिबद्ध - विधायक दीपेश साहू

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदी, खंगारपाठ, खजरी (दारगांव), सोढ़ एवं चंडीभाठा के घासीदास जयंती में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 जनवरी 2026 - बाबा गुरु घासीदास की 269 वीं जयंती पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी, खंगारपाठ, खजरी (दारगांव), सोढ़ एवं चंडीभाठा में संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की 269 वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों एवं भव्य सतनाम शोभा यात्राओं में विधायक दीपेश साहू ने सहभागिता कर बाबा जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। 
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने जैतखाम एवं बाबा गुरु घासीदास के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 
ग्राम हरदी में निकाली गई भव्य सतनाम शोभा यात्रा सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और समाज की एकता का जीवंत प्रतीक बनी। विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास का जीवन और उनका संदेश सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता पर आधारित है। उन्होंने समाज को जाति, भेदभाव और अन्याय से मुक्त होकर एक समरस समाज की दिशा दिखाई। आज हमें उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ना होगा।” 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा गुरु घासीदास के विचारों को केवल सम्मान तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें नीतियों और कार्यों के माध्यम से धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा सतनामी समाज के लिए किए गए प्रमुख कार्य को लेकर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने सतनामी समाज के सम्मान और विकास के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बाबा गुरु घासीदास जयंती को शासकीय स्तर पर गरिमामय रूप से मनाने की परंपरा, जिससे समाज की पहचान और गौरव को मजबूती मिली। सतनामी समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास हेतु भवन, मंच, जैतखाम सौंदर्यीकरण और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं छात्रावास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जिससे समाज के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
आवास, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन और रोजगार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ सतनामी समाज के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया। सामाजिक समरसता और समान अधिकारों को बढ़ावा देने वाली नीतियां, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि सतनामी समाज को शिक्षा, सम्मान और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाए। समाज के विकास के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है।” विकास कार्यों को लेकर ग्रामवासियों से संवाद कार्यक्रमों के दौरान विधायक दीपेश साहू ने सभी ग्रामों में ग्रामवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने जन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि हर गांव का संतुलित और समावेशी विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रमों में किशुन साहू, जीवन बंजारे, ताम्रध्वज साहू, छन्नू लाल कुर्रे, जितेंद्र कोसले, शांतिलाल कुर्रे, उपेंद्र साहू, शिवकुमार साहू, राजेश साहू डामन साहू, खुमान साहू, थानेश्वर साहू, राजेश साहू, संतोष यादव, लखनलाल, बंजारे, प्रशांत सिंह, रितु कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जय सतनाम समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुए।