दो दिवसीय लोक कला महोत्सव आनंदगांव में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 9 जनवरी 2026 - जन जागरण युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आनंदगांव बस स्टैंड में एक दिवसीय रामचरित मानस गान 30 जनवरी एवं दो दिवसीय लोक कला महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी तक रखा गया है।
    आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि रामचरित मानस गान 30 जनवरी शुक्रवार को शक्ति संगम मानस मंडली भिभौरी, आदर्श मानस मंडली पाहंदा (कुम्हारी), हरि ओम मानस मंडली मटिया, हरिदास मानस मंडली घोटवानी, सत्संग मानस मंडली मुड़पार, शिवशक्ति मानस मंडली सलौनी (अभनपुर), हरि ओम मानस मंडली तेलगा द्वारा श्रद्धलुओं को श्रीरामचरित मानस की कथा सुनाएंगे। 
        वहीं दो दिवसीय लोक कला महोत्सव के पहले दिन 31 जनवरी को माँ के दुलरवा बघवा जस झांकी परिवार सुरडुंग जामुल, जय माँ कारोकन्या डांस ग्रुप तारालीम, जय माँ शिवरानी नंद गैइहा जस झांकी परिवार भोधी जालबांधा, लोरिक चंदा - छत्तीसगढ़ी चन्दैनी पार्टी देवरी चपरीद, पंडवानी बांस बिनौरी अर्जुन सेन, जय छत्तीसगढ़िया जस झांकी परिवार डांडेसरा दुर्ग, मोर गंगा नाच पार्टी डोकरा भांठा खैरागढ़। वहीं दो दिवसीय लोक कला महोत्सव के दूसरे दिन कही देबे सुवा ल संदेश (पलारी), रंग छत्तीसगढ़ सुरगी (राजनांदगांव), जय राधा कृष्ण राऊत नाचा पार्टी खजरी (राजनांदगांव), श्री सिध्दी विनायक जस झांकी परिवार सिरसाखुर्द, छ.ग. दर्शन बारामासी झांकी गुरू घासीदास नगर (भिलाई), छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच नाचा पार्टी जयसुर्या (रानीदहरा), जय माँ लक्ष्मी जय महामाया दुर्गा जस झांकी परिवार खुड़मुड़ा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 
         आयोजन को सफल बनाने समिति के अध्यक्ष रामकरण वर्मा, उपाध्यक्ष हुमनलाल साहू, सचिव जितेन्द्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गुलशन साहू, सहसचिव कैलाश साहू, चंद्रशेखर साहू, छगन साहू, सहसरक्षक राजेन्द्र वर्मा, गुरुप्रसाद यादव, नितेश वर्मा सहित जन जागरण युवा समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। 

लोक महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत 
लोक कला महोत्सव आनंदगांव में राउत नाच, पंथी और सुआ नृत्य की विशेष रूप से प्रस्तुतियाँ दी जाएगी, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं, रावत नाच यादवों का वीर रस से भरा नृत्य है, पंथी सतनामी समाज का और सुआ नृत्य गोंड समुदाय की महिला करती है। साथ ही जस झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।