कैंप का आयोजन रोजगार कार्यालय बेमेतरा में
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 जनवरी 2026 - जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 64 में 09 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोप. 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता THE KINGS MAHAL HOTEL BEMETARA द्वारा house keeping staff के 05 पद, योग्यता 10 वीं, वेतनमान 8000-10000, आयु 18 से 35 वर्ष, Receptionist, के 03 पद, योग्यता 12 वीं, वेतनमान 8000-10000, आयु 18 से 35 वर्ष, Accountant के 04 पद, योग्यता 12 वीं, वेतनमान 10000-12000, आयु 18 से 35 वर्ष एवं Hotel Management के 05 पद, योग्यता 12 वीं, वेतनमान 8000-10000, आयु 18 से 35 वर्ष, कार्यक्षेत्र किंग होटल बेमतरा हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में दिनांक 09 जनवरी 2026 समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित उपस्थित हो सकते है।