एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर चौकी संबलपुर में 06 जुआडियों से 27500 रूपये एवं तास जप्त

साइबर सेल एवं चौकी संबलपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह एवं साइबर सेल व चौकी संबलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम जरहापारा घोरहा खार में रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ी से नगदी रकम 27500 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।  
  11 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं चौकी संबलपुर पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम जरहापारा घोरहा खार में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी संबलपुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम जरहापारा घोरहा खार पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए।  
    जिसमें पुलिस चौकी संबलपुर थाना नवागढ़ में 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियों अजय राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी बोटेबोड चौकी सम्बलपुर, जितेंद्र वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी सोनपुरी चौकी संबलपुर, शैलेन्द्र वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी जरहापारा चौकी संबलपुर, परमेश्वर वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी जरहापारा चौकी सम्बलपुर, नरेंद्र पाल उम्र 32 वर्ष निवासी टुरासेमरिया थाना नवागढ़, उमाशंकर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी पंडरभट्ठा थाना मुंगेली के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएसएस के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 27500 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। 
  इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, लोकेश सिंह, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, रेखन साहू, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, सुरेश कुमार, चौकी संबलपुर से आरक्षक जितेन्द्र धनकर सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।