साजा पुलिस टीम ने करमतरा खार में किया जुआ पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय एवं थाना साजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम करमतरा खार स्कूल के पीछे में रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ी से नगदी रकम 5950 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
18 जनवरी 2026 को थाना साजा पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम करमतरा खार स्कूल के पीछे में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना साजा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम करमतरा खार स्कूल के पीछे पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों लखन साहू उम्र 44 वर्ष निवासी बेलगांव थाना थानखम्हरिया, लखन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी गगरिया खम्हरिया थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, हीरा कोठारी उम्र 36 वर्ष निवासी करमतरा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 5950 रूपये एवं 52 पत्ती तास, प्लास्टिक बोरी फट्टी को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, आरक्षक रामानुज जायसवाल, अर्जुन ध्रुर्वे, गोलू पटेल, गोकुल सोनी सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।