एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले वाला आरोपी पति को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले वाला आरोपी पति को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 दिसम्बर 2025 - थाना बेमेतरा के मर्ग क्रमांक 139/2024 धारा 174 जा.फौ. की जांच के दौरान मर्ग डायरी मे संलग्न दस्तावेजो के अवलोकन, मृतिका की माँ, भाई, पुत्र के कथन, मृतिका की शव परीक्षण रिपोर्ट, मृतिका के मरणासन्न कथन एवं अब तक की मर्ग जांच पर आरोपी अश्वनी वर्मा के द्वारा दिनांक घटना 08.11.2023 की रात्रि में अपनी पत्नि श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा से खाना मांगने पर बर्तन मांज कर खाना देने की बात कहने से नाराज होकर गाली गलौज कर मारपीट कर हत्या करने के आशय से अपनी पत्नि के गले को गमछा से लपेट कर दबा दिया, जिससे मृतिका खुद को मुश्किल से छुडाकर आरोपी द्वारा मारपीट कर गमछा से गले को दबाने से क्षुब्ध हो गई एवं आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरित होकर घर में रखे मिट्टी को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली, जिससे शरीर जल जाने से रायपुर के अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु होना पाया जाना आरोपी अश्वनी वर्मा द्वारा धारा 307, 306 भादवि का अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
    घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा के साथ थाना स्टाफ द्वारा विवेचना कार्य प्रारंभ की गई। 
        प्रकरण में विवेचना के दौरान मृतिका के परिजनों से पुछताछ करने पर सभी के द्वारा उक्त घटना की पुष्टि की गई, जिसके आधार पर प्रकरण के आरोपी अश्वनी वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। 
    आरोपी अश्वनी वर्मा पिता शत्रुहन वर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन तेंदूभाठा थाना व जिला बेमतरा को आज दिनांक 18.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
       इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, इंद्रजीत पांडेय, राहुल यादव, विरेन्द्र साहू, मालिकराम सिन्हा सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।