एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने मुख्यमंत्री के नवागढ़ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने मुख्यमंत्री के नवागढ़ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा  

राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोककला महोत्सव नवागढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की बैठक 

मंच, हेलीपैड एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 दिसंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री के हाई स्कूल मैदान नवागढ़ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समस्त पुलिस अधिकारियो की बैठक ली। जिसमें मुख्यमंत्री महोदय के बेमेतरा जिले के हाई स्कूल मैदान नवागढ़ में राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोककला महोत्सव 2025 में प्रवास को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी के संबंध में व आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
  उन्होंने मंच व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। 
  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक भारत लाल, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी दाढ़ी निरीक्षक रोशन लाल टोंडे, थाना प्रभारी परपोड़ी उप निरीक्षक अलील चंद, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी प्रभारी खंडसरा उप निरीक्षक राकेश साहू, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल सहित सभी थाना/चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।