प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 16 दिसम्बर 2025 को थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट, प्रकरण क्रमांक 1699/2024, धारा 74, 75 (1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी दीपक वाहने पिता गोविंद वाहने उम्र 35 वर्ष निवासी थान खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, आरक्षक लेखराम सिन्हा, सौरभ सिंह, बलदेव निषाद सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।