सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर व सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर आयोजित

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर व सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर आयोजित 

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 दिसम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा अंतर्गत जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज जिन्हें विभिन्न कारणों से रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को देखते हुएं ब्लड बैंक में रक्तपूर्ति आवश्यक है, जिससे हितग्राहियों को समय पर रक्त दिया जा सके। अतः रक्तपूर्ति को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 12 दिसम्बर को 
स्वर्गीय फनेंद्र मिश्रा की स्मृति में जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 15 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ।  
    सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने रक्तदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया  
रक्तदान का महत्व - 
रक्तदान एक महत्वपूर्ण और जीवनदायी कार्य है, जो किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बचाने में मदद कर सकता है। रक्तदान करने से न केवल रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। 

रक्तदान के फायदे - 
1. जीवन बचाना : रक्तदान करने से किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है, जो रक्त की कमी के कारण खतरे में है। 
2. रक्त की कमी को पूरा करना : रक्तदान करने से रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए आवश्यक होता है। 
3. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह रक्त को शुद्ध करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करता है। 
4. समाज सेवा : रक्तदान करना एक समाज सेवा है, जो किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।  

रक्तदान के लिए योग्यता - 
1. वयस्क होना : रक्तदान करने के लिए व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
2. स्वस्थ होना : रक्तदान करने के लिए व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। 
3. रक्त की जांच : रक्तदान करने से पहले रक्त की जांच करानी होती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रक्तदाता का रक्त सुरक्षित है। 

रक्तदान कैसे करें - 
1. रक्तदान केंद्र पर जाएं : रक्तदान करने के लिए रक्तदान केंद्र पर जाएं। 
2. रक्त की जांच कराएं : रक्तदान करने से पहले रक्त की जांच कराएं। 
3. रक्तदान करें : रक्तदान करने के लिए तैयार हो जाएं। 
4. रक्तदान के बाद आराम करें : रक्तदान के बाद आराम करें और पानी पीते रहें। 

इस रक्तदान शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद रश्मि फनेंद्र मिश्रा, नीतू कोठारी पार्षद, पार्षद राजू साहू, पार्षद रीता पांडे और सभी सम्माननीयगण उपस्थित रहे। 
      वहीं जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर पीआर पोपटानी, विजय कुमार दोरे एमएलटी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, धनु वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड बैंक परामर्शदाता, हरिशंकर कुमार एमएलटी, श्रीमती सारिको वार्ड आया ने सेवाएं प्रदान की।
       रक्तदाताओं में राकेश कुमार शर्मा, रश्मि मिश्रा, मुस्कान मिश्रा, वतन मिश्रा, श्रीमती निर्मला शर्मा, प्रदीप ठाकुर, टिकेश्वर साहू, प्रांजल तिवारी, दीपिका रोहरा, गुरनीत सिंह, सत्यम सिंह ठाकुर, रवि रोहरा, रामदयाल यादव इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। 
   रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी सहयोगी और इस पुनीत कार्य को लेकर रक्तदाताओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया।