भिंभौरी क्रिकेट स्पर्धा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 दिसम्बर 2025 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भिंभौरी में मून स्टार क्रिकेट क्लब तथा भिंभौरी नगरवासियों द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच किंग कण भिंभौरी और तूफान इलेवन कंडरका के बीच खेला गया। जिसमें भिंभौरी की टीम विजय रही। आयोजन में प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विगत रात्रि को नगर पंचायत भिंभौरी में मून स्टार क्रिकेट क्लब एवं समस्त नगरवासी द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि खेल जहां हमें आपस में मिलजुल कर रहने और सामाजिक सौहार्द की भावना को जागृत करता है, वहीं दूसरी ओर खेल के माध्यम से कहीं ना कहीं हम अपनी संस्कृति से भी जुड़ते हैं। इस तरह के खेल के आयोजन से न केवल नगर में हर्षो उल्लास का वातावरण बना रहता है, बल्कि नगर के युवा वर्ग को भी खेल के प्रति उत्साह एवं रुचि मिलती है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे लोगों में खेल के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य को भी लेकर जागृति बनी रहे।
फाइनल मैच के रूप में किंग कर्ण भिंभौरी और तूफान इलेवन कंडरका के बीच खेला गया, जिसमें भिंभौरी की टीम विजयी रही, विजेता टीमो को हार्दिक शुभकामनाए एवं पुरस्कार दी गई।
समापन समारोह में समिति के सदस्य शैलेन्द्र सोनी, देवेंदर परगनिहा, डिगेश्वर साहू, झूमक धीवर पार्षद नरेंद्र धीवर, प्रकाश यादव, जितेंद्र धीवर, विक्की साहू चमन साहू, शंकर साहू, अभिजीत परगनिहा चंद्रविजय धीवर, राजेंद्र वर्मा, रामगोपाल धीवर, सुखराम धीवर, उत्कल धीवर, प्रेमलाल साहू सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।