पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हमने सभी समाजों को दिए भूमि व भवन - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हमने सभी समाजों को दिए भूमि व भवन - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 

पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया सरदा में मुस्लिम जमात सामुदायिक भवन का लोकार्पण  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 दिसंबर 2025 - बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान स्वीकृत किए गए मुस्लिम जमात के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन जिसकी लागत 500000 थी का ग्राम सरदा में लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यकाल में ग्राम सरदा में लाखों रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से मुस्लिम जमात के लिए स्वीकृत सामुदायिक भवन का लोकार्पण आज किया गया। ग्राम सरदा के लोगों में आज भी पूर्व विधायक के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की चर्चा सुनी जा सकती है, जिन्हें लोग याद करते हैं। 
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि उनसे अपने कार्यकाल में सभी समाजों के लिए जितना अधिक से अधिक विकास कार्य हो सके उसे पूरा करने का भर्षक प्रयास किया गया और अपने इस सोच में वह बहुत हद तक कामयाब भी रहे। विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेमेतरा प्रवास के दौरान समाज के सभी वर्गों को उनसे भेंट मुलाकात के दौरान मुलाकात करवाकर राज्य सरकार से सभी समाज को भवन दिलाने, भवन के लिए भूमि दिलवाने का कार्य किया गया, जो जनता के द्वारा ही संभव हो सका। आम जनता का आशीर्वाद था जिससे वह इस कार्य को कर पाने में सफल हुए। 
    पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस अवसर पर मुस्लिम जमात के सभी सदस्यों को सामुदायिक भवन के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि यह समाज का भवन निश्चित ही समाज के विकास के लिए उपयोगी होगा, जहां सब बैठकर समाज के हित में निर्णय ले सकेंगे, कार्य कर पाएंगे। लोकार्पण के कार्यक्रम में फिरोज अली, नजीर अली, मोहम्मद खान, किस्मत अली, गरीब अली, इमरान अली, पालु साहू, सूरत राम साहू, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, चिंता कोसले, बलराम साहू, चेतन साहू, शरद साहू, ममता साहू, मनीष साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।